फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attacked with sharp weapons on the person staying at home after closing the shop

Ambala News: दुकान बंद कर घर रहे व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapons on the person staying at home after closing the shop
मुलाना। दुकान बंद कर घर जा रहे एक्टिवा सवार पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल के बेटे ने बताया कि यह हमला जयपाल, संजू और मलकीत ने करवाया है, क्योंकि उनके साथ उनकी पुरानी रंजिश है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307,323,34 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में विशाल दत्ता ने बताया कि वह गांव रूकड़ी मुलाना का निवासी है और उनकी दोसडका फ्लाई ओवर के पास दत्ता मिल्क बार के नाम से दुकान है और उस दुकान को उसके पिता जवाहर सिंह चलाते है, मंगलवार को उसके पिता रात को दुकान बंद कर एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे, रास्ते में बाइक पर दो लड़के कपडे़ से मुंह ढककर आए और उसके पिता का पीछा करते हुए गांव रुकडी स्थित शिव मंदिर के पास बाइक लगाकर एक्टिवा रोक ली और उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। गांव के व्यक्ति से उन्हे पिता के बारे में पता चला । इसके बाद वह पिता लेकर मुलाना अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डाक्टरों ने उसके पिता का उपचार शुरू किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed