फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   attack with sharp weapons on tea seller

रंजिश के चलते चाय विक्रेता पर तेजधार हथियार से हमला किया, दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
attack with sharp weapons on tea seller
रंजिश के चलते चाय विक्रेता पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में दुकानदार की गर्दन और छाती पर वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। पीसीआर ने घायल को नारायणगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल रेफर कर दिया गया। नारायणगढ़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के केस में रोहित और अब्दुल को नामजद किया गया। आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

अंबली वासी 58 वर्षीय जसपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं गदोली मोड़ पर चाय की दुकान करता हूं। शुक्रवार रात करीब एक बजे मैं दुकान बंद करके बाहर खड़ा था। उसी दौरान शाहपुर का रोहित व उसके साथ अब्दुल बाइक पर आए। मुझे चाय बनाने को कहा। यह दोनों पिछले करीब दो साल से मेरे ग्राहक है। अचानक रोहित ने मुझे बोला तूने डैहर के आदमी को 20,000 रुपये दिलाए थे, तुझे मजा चखाते हैं। रोहित का इशारा मिलते ही अब्दुल ने मुझे पकड़ लिया, रोहित ने छुरा निकालकर मेरी गर्दन पर दाहिनी तरफ जान से मारने की नीयत से वार किया। दूसरा वार छाती पर किया। मैं नीचे गिर गया। सड़क से गुजरे किसी वाहन की लाइट पड़ने पर दोनों वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed