फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on police team that went to capture animal smugglers

पशु तस्करों को पकड़ने का प्रयास कर रही टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, ईएएसआई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team that went to capture animal smugglers
पशु तस्करों की पिकअप गाड़ी को पकड़ने का प्रयास कर रही पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जान बचाई, जबकि बचने में ईएएसआई जख्मी हो गए। दुबारा पीछा करने पर आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहन में सात पशु बरामद किए गए। मामले में पुलिस की शिकायत पर नारायणगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में ईएएसआई पितांबर ने बताया कि हुसैनी मोड़ पर ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि चंडीगढ़ से एक कैंटर पशुओं को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला है। हमने चंडीगढ़-नारायणगढ़ रोड पर नाका लगा लिया। उसी दौरान एक कैंटर और साथ में पिकअप आती दिखी। रुकने का इशारा किया तो दोनों वाहन बैरिकेड्स तोड़कर निकल गए। पीसीआर से पकड़ने के लिए पीछा किया तो मारकंडा पुल से पहले पिकअप ने मुड़कर हमें चपेट में लेने की कोशिश की। हमने साइड में कूदकर स्वयं को बचाया लेकिन इस दौरान चोट आ गई। इस दौरान पितांबर के साथ एक होमगार्ड और एक चालक साथ था। आगे ट्रैक्टर-ट्रालियों का जाम देखकर पिकअप सवार वाहन छोड़कर भाग गए। वाहन में चार भैंस और तीन कटड़े बरामद किए गए जो कि ठूंस-ठूंस कर भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed