{"_id":"60cbb0f78ebc3e2ee80d4f4f","slug":"attack-on-mother-son-and-his-uncle-and-beaten-ambala-news-knl73515336","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने मां-बेटे और चाचा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों ने मां-बेटे और चाचा को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंदवाल गांव में शुभम, उसकी माता प्रवीन कौर और चाचा बिट्टू पर गंडासी और डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। हमलावर रिश्तेदारी में लगने वाली इनकी दादी व उनके परिवार से झगड़ा कर रहे थे, इन्होंने बीच-बचाव कराया था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने कुछ समय बाद हमला कर दिया। शहजादपुर थाने में दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज किया गया, जिनमें से छह की पहचान हो गई। आरोपियों की तलाश जारी है।
तंदवाल के शुभम के अनुसार वह मेहनत के साथ पढ़ाई करता है। 13 जून की दोपहर करीब ढाई बजे हमारे गांव के अभिषेक उर्फ शैंकी, ज्ञानी, अमित, मीत, शंटी, कृष्ण व करीब चार-पांच अन्य लोग किसी बात को लेकर रिश्ते में मेरी दादी बबली व उसके परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे। मैं और मेरी माता प्रवीन कौर ने बीच-बचाव कराया। बबली और परिवार को उनके घर भेज दिया। हम अपने घर आ गए। करीब दस मिनट बाद शैंकी गंडासी व अन्य हाथों में डंडे लेकर हमारे घर के पास आ गए और हम लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर ये लोग हमें दोबारा देख लेने की धमकी देकर चले गए।