फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on insurance agent's office, one lakh 10 thousand 200 rupees and gold chain snatched

बीमा एजेंट के कार्यालय में हमला, एक लाख 10 हजार 200 रुपये और सोने की चेन छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Attack on insurance agent's office, one lakh 10 thousand 200 rupees and gold chain snatched
नारायणगढ़। वाहनों का बीमा करने वाले युवक के कार्यालय में मुंह ढक कर लगभग आधा दर्जन अज्ञात युवक घुस गए। युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए एक लाख 10 हजार 200 रुपये के नोटों से भरा बैग व गले से सोने की चेन छीन ली। युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विरेंद्र कुमार निवासी पंजलासा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया। वहीं पुलिस ने जुवेनाइल को भी संरक्षण में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारायणगढ़-अंबाला मार्ग स्थित एक मैरिज पैलेस के सामने वाहनों का बीमा करने वाले युवक गौरव डांग ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार शाम को लगभग सात बजे अपने कार्यालय में बैठा था। इस दौरान मुंह ढककर करीब आधा दर्जन युवक कार्यालय में घुस गए। उन्होंने कार्यालय के शीशे तोड़ डाले। वहीं कार्यालय के अंदर रखे लैपटॉप और प्रिंटर को भी नुकसान पहुंचाया। शिकायतकर्ता के अनुसार एक युवक ने हाथ में लोहे की वस्तु ली हुई थी। उसने हमला करते हुए उसके सिर, मुंह, टांगों पर चोटें मारी।
विज्ञापन

गौरव के अनुसार हमलावरों ने कार्यालय में रखा बैग उठा लिया। उस बैग में एक लाख 10 हजार 200 रुपये नकद थे। युवकों ने गले में पहनी हुई सोने की चेन भी छीन ली। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार एक दिन पहले ही उसके पिता के साथ पंजलासा चौक वासी वीरेंद्र कुमार ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed