{"_id":"579900cb4f1c1bd56021e686","slug":"attack-on-himachal-roadways-bus-try-to-loot-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल रोडवेज की नाहन डिपो की बस पर पथराव, लूट का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल रोडवेज की नाहन डिपो की बस पर पथराव, लूट का प्रयास
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस पर हुए हमले के बारे मे बताता बस ड्राइवर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ बस अड्डे के पास हिमाचल रोडवेज नाहन डिपो की बस को लूटने के इरादे से पथराव किया। सवारियों के शोर मचाने पर ये हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल रोडवेज नाहन डिपो के चालक रणदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ से अंधेरी हिमाचल के लिए चला था। बस अड्डा नारायणगढ़ पर रुकने के बाद जैसे ही वह चलने लगा कि बीडीपीओ कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर उसने बस रोक दी, जबकि इन बाइक सवार युवकों ने उसके साथ हाथापाई भी की। इसी दौरान सवारियों ने भी शोर मचा दिया, जिसके बाद यह हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह पत्थरबाजी बस को लूटने के इरादे से की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
इस बारे में एसीपी ग्रामीण नारायणगढ़ रमेश कुमार ने बताया कि बस को लूटने का प्रयास किया गया था, जिसमें युवक सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।