{"_id":"6a6404b0b70edc41fa00aa94","slug":"atal-cancer-care-center-gets-an-anesthesiologist-surgeries-used-to-face-difficulties-earlier-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166748-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अटल कैंसर केयर केंद्र को मिला एनिस्थीसिया का डॉक्टर, पहले आपरेशन में होती थी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अटल कैंसर केयर केंद्र को मिला एनिस्थीसिया का डॉक्टर, पहले आपरेशन में होती थी परेशानी
Sat, 25 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला का अटल कैंसर केयर केंद्र: संवाद
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में इलाज करा रहे कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान को करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दूसरा बेहोशी का डॉक्टर मिल गया है। कुरुक्षेत्र से डॉ. नमिता का तबादला कर यहां तैनात किया गया है।
दूसरे विशेषज्ञ के आने से अब केंद्र में अटके पड़े बड़े और जटिल ऑपरेशनों को रफ्तार मिलेगी, जिससे मरीजों का इंतजार खत्म होगा। बता दें कि अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल, राजस्थान आदि के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचते हैं।
-- -- -
एक डॉक्टर पर टिकी थी पांच सर्जनों की निगाहें
अटल कैंसर केयर केंद्र में नियमित रूप से पांच सर्जन तैनात हैं, लेकिन एनेस्थीसिया के महज एक ही डॉक्टर वेद होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं। कैंसर के ऑपरेशन बेहद जटिल और संवेदनशील होते हैं, जो आमतौर पर 2 से 6 घंटे तक चलते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में एक ही बेहोशी डॉक्टर के भरोसे सभी पांच डॉक्टरों द्वारा रोजाना बड़े ऑपरेशन कर पाना व्यावहारिक रूप से असंभव साबित हो रहा था। दरअसल, अटल कैंसर केयर केंद्र में महिला कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुनीता शर्मा, मिनाक्षी भूषण, प्लास्टिक सर्जन डॉ. मयंक, ईएनटी की डॉक्टर मंजू सीलू, ऑन्को सर्जन डॉ. अनुज है। इसके अलावा कैंसर विशेषज्ञ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विकास, डॉ. रोशनी है जो रेडिएशन का चार्ज संभालते हैं।
-- -- -
ऑपरेशन के लिए करना पड़ता था इंतजार
बेहोशी के विशेषज्ञ की कमी की वजह से कई गंभीर मरीजों के ऑपरेशन हफ्तों तक टल रहे थे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हालत यह भी थे कि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुलदीप के निरीक्षण में भी डॉक्टरों व स्टाफ की कमी का मुद्दा उठा था। उस समय भी बेहोशी के डॉक्टर को बढ़ाने की मांग रखी गई थी। डॉ. नमिता की नियुक्ति से अब कैंसर केंद्र के ऑपरेशन थिएटर की क्षमता बढ़ जाएगी। अब दो अलग-अलग ओटी में एक साथ बड़े ऑपरेशन किए जा सकेंगे, जिससे न केवल मरीजों की वेटिंग लिस्ट छोटी होगी बल्कि डॉक्टरों को भी सर्जरी में आसानी होगी।
-- -- -
अटल कैंसर केयर केंद्र में कुरुक्षेत्र से डॉ. नमिता की तैनाती हो गई है। दूसरा एनेस्थेटिस्ट मिलने से कैंसर के बड़े ऑपरेशनों को रफ्तार मिलेगी।
डॉ. पंकज, आरएमओ, कैंट नागरिक अस्पताल
-- -- -- -