{"_id":"699f559ec70106fd7c06a995","slug":"at-70-sohan-is-giving-wings-to-childrens-dreams-by-becoming-drona-ambala-news-c-36-1-amb1001-158891-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 70 की उम्र में द्रोण बनकर बच्चों के सपनों को पंख लगा रहे सोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 70 की उम्र में द्रोण बनकर बच्चों के सपनों को पंख लगा रहे सोहन
विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित आठवीं खेल-प्रतियोगिता में प्रतिभागियाें को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। अगर इरादे फौलादी हों तो सफलता की राह में उम्र आड़े नहीं आती है। इसे सच कर दिखाया है भानोखेड़ी गांव के 70 वर्षीय पूर्व सैनिक सोहन सिंह ने। वह 12 साल से एक ऐसे मिशन पर हैं, जिसका मकसद गांव के बच्चों को न केवल खेलों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें नशे और बीमारियों से दूर रखकर देश का गौरव बनाना है।
सोहन सिंह की रोज सुबह तीन बजे सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ दिन की शुरुआत होती है। इसके बाद वह सीधे खेल के मैदान में पहुंचते हैं, जहां गांव के बच्चे उनका इंतजार कर रहे होते हैं। वे बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाने के साथ-साथ अनुशासन और नैतिकता का पाठ भी पढ़ाते हैं। खेल के साथ-साथ वे बच्चों को दूध, देसी घी और आयुर्वेदिक नुस्खों के फायदों के बारे में भी बताते हैं।
14 स्वर्ण पदक विजेता हैं सोहन सिंह :सोहन सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अब तक 14 से ज्यादा स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उनके इसी जुनून का असर है कि अब न केवल गांव बल्कि जिला प्रशासन भी उनके कार्यों की प्रशंसा कर रहा है।