फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Assurance to traders of traffic control

Ambala News: यातायात नियंत्रण का व्यापारियों को आश्वासन

Thu, 12 Jun 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Assurance to traders of traffic control
अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से सुरक्षा व अन्य मुद्दों को लेकर मंत्रणा करते व्यापारी। पुलिस
अंबाला। सुरक्षा और ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए बुधवार को कपड़ा व्यापारियों सहित राइस मिल मालिकों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन से मुलाकात की।
विज्ञापन

बैठक में अन्य समस्याओं पर भी विमर्श किया। सभी व्यापारियों और कारोबारियों ने प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से अवगत कराया। इस समस्या का पुलिस महानिरीक्षक ने समाधान निकालने के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने प्रत्येक चौक पर सीसीटीवी लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड पर जताई चिंता


आईजी पंकज नैन ने वर्तमान में अंबाला रेंज में सामने आ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी व्यापारियों व कारोबारियों को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की बढ़े गश्त
व्यापारियों ने अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस उपस्थिति बढ़ाने की भी मांग रखी। इस पर आईजी ने नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि व्यापारियों को सुरक्षा का विश्वास मिल सके। आईजी ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed