फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ask atm code and drawn money, ambala

अधिकारी बन पूछा एटीएम कोड, खाते से निकाले हजारों रुपये

Thu, 07 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 07 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ask atm code and drawn money, ambala
g - फोटो : getty images
फोन पर अपने आपको बैंक अधिकारी बता एटीएम का कोड पूछने के बाद खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। ग्रामीण ने पुलिस में शिकायत दे फोन करने वाले उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अहमदपुर वासी बलविंद्र का खाता स्टेट बैंक की स्थानीय मुख्य शाखा में है। 4 जुलाई को उसके पास तीन फोन कॉल आए, जिसमें फोन करने वाले ने अपने आपको स्टेट बैंक, नारायणगढ़ का अधिकारी बताया। इस शातिर ने कहा कि उनका एटीएम बंद होने वाला है और यदि उसे चालू रखना चाहते हैं तो अपने एटीएम कार्ड का नंबर बताएं। इस कॉल के झांसे में आए बलविंद्र कुमार ने कथित बैंक अधिकारी को अपना एटीएम कोड दे दिया। अभी बलविंद्र कुछ समझ पाता कि इसी बीच उसके पास खाते से तीन हजार सात सौ रुपये निकलाने का मैसेज आ गया। बकौल बलविंद्र कुमार अपने साथ हुई इस ठगी को लेकर पुलिस में उक्त बैंक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed