फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Asim won from his booth but lost the election

Ambala News: असीम अपने बूथ से जीते पर चुनाव हारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Asim won from his booth but lost the election
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इस बार विधानसभा चुनावो में प्रत्याशियों ने अपने बूथ पर जीत हासिल करते हुए लाज बचाई है। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल अपने बूथों से जीतकर भी हार गए। जबकि पूर्व गृहमंत्री अनिल विज और कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के अपने बूथ पर भाजपा को जीत मिली है।
लोकसभा चुनाव में इन बूथों पर परिणाम खराब आए थे। इसके साथ ही नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी जीत दर्ज करके अपने ही बूथ से हार गई। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा सिर्फ पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के ही बूथ से जीती थी, जबकि अन्य सभी भाजपा नेताओं के क्षेत्रों से भाजपा को हार देखनी पड़ी थी। भाजपा प्रत्याशी का जटवाड़ में विरोध होने के बाद भी सबसे अधिक वोट मिले हैं। जटवाड़ में बने बूथ नंबर 58 पर पवन सैनी को 323 वोट तो शैली चौधरी को 287 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बूथ नंबर 129 पर भाजपा प्रत्याशी पवन सैनी को 268 वोट के साथ बढ़त मिली है। इस बूथ पर 599 वोट थे। इनमें से 497 ही पड़े थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी को 197 वोट मिले हैं। छावनी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व गृहमंत्री के बूथ नंबर 136 पर कुल 613 मत थे। इसमें अनिल विज को 428 वोट मिले हैं। आजाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 156 वोट मिले। चित्रा सरवारा के बूथ नंबर 70 पर कुल 419 वोट थे। इनमें से चित्रा को 246 वोट और भाजपा प्रत्याशी अनिल विज को 122 वोट मिले हैं। अंबाला सिटी से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने अपने बूथ नंबर 242 पर कुल वोट 700 हैं इनमें से उन्हें 384 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 303 वोट मिले हैं। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी शैली चौधरी जीत तो गई लेकिन वह अपने ही बूथ से हार गई। उनके बूथ नंबर 41 और 42 पर हारी हैं। उनके क्षेत्र के दोनों बूथों पर उन्हें 176 और 152 वोट मिले हैं। जबकि पवन सैनी को यहां पर 194 और 152 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed