फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ashok Mehta welcomed the decision to take action against indiscipline.

Ambala News: अनुशासनहीनता पर कार्रवाई का अशोक मेहता ने किया फैसले का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ashok Mehta welcomed the decision to take action against indiscipline.
नारायणगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक कुमार मेहता ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के निलंबन को पार्टी का एक ऐतिहासिक और जरूरी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के इस फैसले से अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। शुक्रवार को जारी बयान में मेहता ने कहा कि पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर विचारधारा से गद्दारी करना जनता के साथ बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि किसी विधायक की जीत केवल उसकी नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के पसीने और पार्टी की नीतियों की जीत होती है। पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस कड़ी कार्रवाई के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की प्रशंसा की साथ ही अशोक मेहता ने भाजपा को भी चेतावनी दी कि जो नेता अपनी मातृ संस्था के प्रति वफादार नहीं रहे, वह कभी भी भाजपा को भी बीच रास्ते में धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को ऐसे अवसरवादी चेहरों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed