{"_id":"65f4b1e99ad5919a9c0bd2e4","slug":"ashes-of-shubhkaran-reached-by-farmers-at-shambhu-border-campaign-will-start-from-today-in-every-village-ambala-news-c-36-1-amb1002-119982-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान शुभकरण के अस्थि कलश, आज से गांव-गांव शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान शुभकरण के अस्थि कलश, आज से गांव-गांव शुरू होगा अभियान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर शुक्रवार को किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया। सुबह से सायं तक मंच से किसान नेताओं ने जमकर सरकार को कोसा, मगर हर तरफ यही चर्चा थी कि कब बठिंडा के गांव बल्लो से किसान शुभकरण सिंह के अस्थि कलश उनके नेता उनके सामने लेकर आएंगे। सायं को करीब पांच बजे किसान नेता अस्थि कलशों के साथ पहुंचे तो किसान भावुक दिखाई दिए। मंच पर किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) से जुड़े नेताओं ने किसानों को संबोधित किया और कहा कि हर व्यक्ति इस कलश यात्रा से जुड़कर अपने हक की आवाज उठाए।
चुनाव में आने वाले सरकार के प्रतिनिधियों से जवाब ले और आक्रोश के रूप में उन्हें काले झंडे दिखाए। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे से इस कलश यात्रा को शुरू किया जाएगा। खनौरी बॉर्डर पर अलग से कलश किसान लेकर गए। इस दौरान किसानों ने अस्थि कलशों के सामने श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
पंचकूला में रुकेगी कलश यात्रा
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) किसान नेता मंजीत सिंह रॉय, गुरअमनीत सिंह मांगट, दिलबाग सिंह हरिगढ़, मलकीत सिंह गुलामीवाला ने बताया कि सुबह दोनों मंचों के नेता शहीद शुभकरन के पैतृक गांव बल्लो, जिला बठिंडा पहुंचे और देश स्तरीय शहीदी कलश यात्रा की शुरुआत की है। शंभू बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसानों और मजदूरों ने शहीद शुभकरण सिंह की अस्थियों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
कलश यात्रा का यह रहेगा रूट
किसान नेताओं ने बताया कि 16 मार्च को सुबह 11 बजे कलश यात्रा शंभू बॉर्डर से शुरू होकर हरियाणा के पंचकुला में रुकेगी। जिसमें यात्रा शंभू से बनूड़, लांडरां होते हुए गुरुद्वारा सोहाना साहिब पहुंचेगी और संगत को किसान शुभकरण सिंह के अस्थि कलश के दर्शन कराएगी। जिसके बाद यात्रा चंडीगढ़ में सरकार की मंशा को सभी के सामने उजागर करेगी। अगला पड़ाव पंचकूला के सकेतड़ी गांव में होगा जहां यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। किसान नेताओं ने हरियाणा के किसानों और आम लोगों से शहीदों को श्रद्धांजलि देने और सरकार के जुल्म के खिलाफ अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की। भाजपा और भाजपा गठबंधन के खिलाफ किसान आंदोलन 2 के शहीद शुभकरण सिंह और अन्य शहीदों के नाम पर तख्तियां और काले झंडे दिखाए जाएंगे।