फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Asha workers going to surround IG office stopped on the way

Ambala News: परिवार को गवाही देने पर धमकाया, छह पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Asha workers going to surround IG office stopped on the way
अंबाला। मारपीट के मामले में जमानत पर आने के बाद परिवार को गवाही देने पर धमकाने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने थाने में शिकायत देते हुए कहा कि 22 जून को पड़ोसी ने उसके परिवार पर हमला कर दिया था। उस समय मामला दर्ज होने के बाद जमानत मिल गई थी। अब सभी आरोपी कोर्ट में गवाही देने पर धमका रहे हैं। पुलिस ने साहिल, सूरज, शुभम, तेजपाल, मीनू, बबीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिटी के कमल विहार निवासी सोमदत्त ने बताया कि 22 जून को वह अपनी माता मैना, पत्नी ममता के साथ अपने घर के बाहर गली में था। तभी पड़ोस के रहने वाले आरोपियों ने हथियारों से हमला किया था। उसकी शिकायत पर उस समय थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज हो गया था। इस मुकदमे में सभी की जमानत हो गई थी। सोमदत्त का आरोप है कि अब सभी मिलकर उसे व परिवार वालों को गवाही देने के संबंध में धमकाते हैं। ऐसे में पीड़ित ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed