फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Asha will conduct four household surveys in four months

Ambala News: चार महीने में घरों का चार बार सर्वे करेंगी आशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Asha will conduct four household surveys in four months
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में बीते दो दिनों में भारी वर्षा हो चुकी है। ऐसे में मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ चुका है। बारिश के कारण जगह जगह जलभराव हो गया है। बारिश के पानी में डेंगू का मच्छर बहुत जल्दी पनपता है।
विज्ञापन

इधर विभाग की ओर से 832 आशाओं और 40 एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों और 50 ब्रीड चैकर को काम पर लगाया हुआ है। जो घरों में जाकर जगह जगह पर लारवा की जांच कर रहे हैं। आशाएं विभाग के लिए चार महीनों में चार बार घरों का सर्वे करेंगी।अभी तक कर्मचारी अंबाला सिटी को एक बार पूरा जांच चुके हैं। इसके साथ ही कर्मचारी लोगों को जलभराव से होने वाले मच्छरों के खतरे के बारे में भी अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन से सात दिनों में पनपता है डेंगू का मच्छर
डेंगू विभाग के नोडल अधिकारी डॉ संजीव सिंगला ने बताया कि डेंगू का मच्छर एक जगह खड़े साफ पानी में तीन दिनों तक पनपता है। अगर पानी को पहले ही निकाल दिया जाए तो लारवा मच्छर बनने से पहले ही समाप्त हो जाएगा। बारिश के दिनों में लारवा का खतरा अधिक बढ़ जाता है। घर में पड़ा बहुत सारा सामान ऐसा होता है जहां पर बारिश का पानी एकत्रित होता है। इसी के चलते उसमें लारवा पनपता है और डेंगू का मच्छर पैदा हो जाता है। इसलिए बारिश के समय हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से समय समय पर दवा डलवाई जा रही है। अभी तक 150 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। आशाएं भी घर घर जाकर लारवा की जांच कर रही हैं। विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए प्रर्याप्त तैयारियां कि हुई है।
-डॉ. संजीव सिंगला, नोडल अधिकारी डेंगू व मलेरिया विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed