फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   As soon as the evening came, a blanket of fog spread, visibility also reduced.

Ambala News: शाम होते ही छाई कोहरे की चादर, दृश्यता भी हुई कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
As soon as the evening came, a blanket of fog spread, visibility also reduced.
अंबाला सिटी। ठंड बढ़ने के साथ ही शाम होते ही घना कोहरा छाने लगा है। वीरवार शाम को भी पांच बजे से घना कोहरा छा गया। इससे रात में कई जगहों पर दृश्यता कम हो गई। खासकर ग्रामीण एरिया में कोहरे का रात में असर देखने को मिला। वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वीरवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे के कारण बस व रेल के संचालन भी असर देखने को मिल रहा है। वंदे भारत सहित 18 ट्रेनों का संचालन गुरुवार को प्रभावित रहा। छावनी बस अड्डा अतिरिक्त इंचार्ज इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे छाने के कारण बसों के समय में कुछ ही मिनट का असर आ रहा है।
विज्ञापन

हवा चलने से रात के तापमान में हो सकती है गिरावट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 नवंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 14 नवंबर रात से एक ओर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने से 15 व 16 नवंबर को पुरवाई हवाएं चलने से बीच-बीच में आंशिक बादल व हल्की स्मॉग संभावित है। इसके बाद 17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवा मध्यम गति से चलने से दिन के तापमान सामान्य के आसपास रहने और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

वंदे भारत सहित 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

धुंध के कारण वंदे भारत सहित लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगा है। गुरुवार को भी 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार 22705 तिरूपति-जम्मूतवी हमसफर 7 घंटे, 15933 न्यू तिनसुखिया-अमृतसर एक्सप्रेस 1.30 घंटा, 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 2 घंटे, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 7 घंटे, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्म भूमि एक्सप्रेस 6 घंटे, 15211 जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट, 05583 रक्सौल-अमृतसर स्पेशल 1 घंटा, 14507 दिल्ली-फाजिल्का 1.30 घंटे, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 1 घंटा, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम मैमू 1 घंटा, 05612 अमृतसर-छपरा स्पेशल 18 घंटे, 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 5 घंटे, 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी 20 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 3 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 1 घंटा, 04504 लुधियाना-अंबाला मैमू 20 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला 30 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशनों पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed