फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrangements for the arrival of the Prime Minister Chalk Choband, security check with jammer vehicles

Ambala News: प्रधानमंत्री के आगमन के लिए व्यवस्था चाक चौबंद, जैमर लगी गाड़ियों से हुआ सिक्योरिटी चैक

Tue, 25 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 25 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for the arrival of the Prime Minister Chalk Choband, security check with jammer vehicles
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उत्तराखंड से आई बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करती हुई: संवाद - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबाला कैंट एयरफोर्स पर आगमन पर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। हालांकि प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर मार्ग से कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम कार्यक्रम व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। एयरफोर्स स्टेशन से लेकर अंबाला की सीमा वाले मोहड़ा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के तैनात रहेंगे। जैमर लगी गाड़ियों से सिक्योरिटी चैक किया गया। इन तैयारियों को लेकर सोमवार प्रशासनिक अधिकारी भी जायजा लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इसके अलावा पीएम रूट के बीच आने वाले बाजार व बस स्टैंड के आसपास दुकानों को भी बंद कराया जाएगा ताकि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो सके। इसके अलावा सोमवार को नेशनल हाईवे-44 पर दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक भारी वाहनों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पीएम रूट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा के बम निरोधक दस्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त को लेकर अंबाला में हरियाणा के अलावा उत्तराखंड व यूपी के बम निरोधक दस्ते भी पहुंचे। इन दस्तों की टीम ने अलग-अलग बंटकर एयरफोर्स स्टेशन के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में चेकिंग अभियान चलाया। गाड़ियों की जांच के अलावा खाली मैदान आदि क्षेत्रों की जांच कर रिहर्सल की। इसके अलावा कैंट व सिटी के नागरिक अस्पतालों में बने सेफ हाउस का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉम्बिंग अभियान के तहत खंगाले होटल, धर्मशालाएं
अंबाला पुलिस की तरफ से दूसरे दिन भी सोमवार को कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। अंबाला सिटी, कैंट व पंजोखरा साहिब थाना क्षेत्र में होटल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, ढाबे, धर्मशालाएं, टैक्सी स्टैंड, मॉल व मुख्य बाजार खंगाले। इसके अलावा पीएम रूट के आसपास सड़कों किनारे रहने वाले लोगों की भी जांच की।

भारी वाहनों का यह रहेगा रूट डायवर्ट

- चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन सद्दोपुर बॉर्डर से 152 -डी हिसार बाईपास के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
- लुधियाना पंजाब से दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन शंभू बार्डर पुल के नीचे से 152- डी हिसार बाईपास के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
- वाहन चालक बंद रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0171-2553223, 74969-74681 व डायल 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

एयरफोर्स स्टेशन रोड के आसपास वाहनों की एंट्री रहेगी बंद
मंगलवार सुबह से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र से आने के बाद वापस लौटने तक एयरफोर्स स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक सभी दुकानें भी बंद रहेगी। केवल जरूरी काम के लिए ही अनुमति मिलेगी। ऐसे में लोग बस स्टैंड से अंबाला सिटी तक जा सकते हैं।

पीएमओ ने निरीक्षण कर डॉक्टरों व स्टाफ की लगाई ड्यूटी

अंबाला कैंट व सिटी में बने सेफ हाउस को लेकर पीएमओ ने अपने-अपने अस्पताल में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवाओं के साथ-साथ उपकरणों की उपलब्धता को जांचा। जो कमियां मिली तो उन्हें दूर किया गया। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम तैयार की गई है जो अलर्ट मोड पर रहेगी। इसके अलावा इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में दो दिन दो-दो अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर व अन्य स्टाफ बढ़ाया गया है। इसके अलावा सरकारी एंबुलेंस में भी दवाओं व ऑक्सीजन के सिलिंडरों को भरा गया है। एयरफोर्स स्टेशन पर भी वीवीआईपी ड्यूटी में चार एंबुलेंस तैनात की गई।

फोटो-37 से 39
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, खंगाला रेलवे स्टेशन
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। आरपीएफ के साथ जीआरपी कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है, वहीं स्नीफर डॉग की मदद से वाहनों को खंगालने का काम शुरु किया गया है। इस कड़ी में सोमवार शाम को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया और रेलवे परिसर सहित पार्किंग में खड़े वाहनों को खंगाला गया। इस दौरान ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान की भी जांच की गई, वहीं यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि उन्हें अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मचारी को दें। इस दौरान संदिग्ध नजर आने वाले कुछ यात्रियों की आईडी भी चेक की गई। जांच अभियान के दौरान आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह, उप निरीक्षक कुलबीर सिंह सहित जीआरपी की तरफ से उप निरीक्षक कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उत्तराखंड से आई बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करती हुई: संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उत्तराखंड से आई बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करती हुई: संवाद- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उत्तराखंड से आई बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करती हुई: संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उत्तराखंड से आई बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करती हुई: संवाद- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उत्तराखंड से आई बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करती हुई: संवाद

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उत्तराखंड से आई बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करती हुई: संवाद- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed