फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arogya setu app will play important role fighting with corona

कोरोना से जंग लड़ने में अहम भूमिका निभाएगा अरोग्य सेतु एप, 2 लाख लोगों को एप डाउनलोड करवाने का टारगेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Arogya setu app will play important role fighting with corona
कोरोना से जंग लड़ने में अहम भूमिका निभाएगा अरोग्य सेतु एप, 2 लाख लोगों को एप डाउनलोड करवाने का टारगेट माई सिटी रिपोर्टर अंबाला। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडने में अरोग्य सेतु एप अहम भूमिका निभाएगा। इसी मकसद से राज्य सरकार अब इस एप को ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं । इसके लिए अर्बन लोकल बॉडी की ओर से भी नगर निगम व नगर परिषदों के साथ नगरपालिका अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आबादी के लिहाज से टारगेट भी दिया है। अधिकारियों ने अपने-अपने एरिया में इसके लिए मुनियादी व दूसरे व्यवस्थाओं के इस्तेमाल करने के भी आदेश दिए गए हैं ताकि ज्याद से ज्यादा लोग इस एप का इस्तेमाल कर सकें। अंबाला में मिला करीब दो लाख का टारगेट यूएलबी की ओर से जारी आदेशों में अंबाला शहर नगर निगम के साथ अंबाला सदर नगर परिषद व बराड़ा तथा नारायणगढ़ नगरपालिका को अलग-अलग टारगेट दिया गया है। यूएलबी की ओर से अंबाला शहर नगर निगम को 306432 की आबादी पर 76608 लोगों के मोबाइल फोन पर इस एप को डाउनलोड करने के आदेश दिए हैं। इसी तरह अंबाला सदर नगर परिषद के अधिकारियों को 125864 की आबादी पर 31466 लोगों को एप डाउनलोड करवाने के आदेश दिए। बराड़ा नगरपालिका अधिकारियों को 269511 की आबादी पर 63378 का लक्ष्य दिया गया है। नारायणगढ़ को 27376 की आबादी पर 6864 लोगों से अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। कोर्ट्स यूएलबी की ओर से हमें अरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करवाने का टारगेट मिला है। उस पर हमने काम शुरू कर दिया है। हमारी कोशिश रहेगी कि अगले कुछ दिन में यह लक्ष्य हासिल किया जा सके। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही यह बताया जा रहा है कि यह एप किस तरह से काम करेगा। गूगल प्ले स्टोर से ही यह एप डाउनलोड हो पाएगा। राजेश कुमार, सचिव, अंबाला सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed