फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Army jawan on leave dies in road accident, wife and children injured

छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी सहित बच्चे घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Army jawan on leave dies in road accident, wife and children injured
श्रीनगर से छुट्टी पर आए सेना के जवान की वीरवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कमल कुमार मंगलवार को पत्नी और बेटा-बेटी के साथ मोटरसाइकिल से बुलंदशहर से अंबाला आ रहा था। जब वह अंबाला शहर के पास पहुंचे ही थे तो एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में में चारों घायल हो गए। जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को कमल कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के ससुर की शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर रैना अघोटा जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश निवासी मोहकम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत की बताया कि प्रीति जो मेरी सबसे बड़ी लड़की है उसकी शादी कमल कुमार निवासी जसनावली कलां थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर के साथ हुई थी। कमल कुमार भारतीय सेना श्रीनगर में हवलदार पद पर था। अवकाश पर आया हुआ था। 6 साल का बेटा प्रीत और एक लड़की कशिश 9 साल की है। 12 जनवरी को मेरा दामाद कमल अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बुलंदशहर गांव से दो बजे चला था। शाम करीब साढ़े छह बजे अंबाला कैंट के पास पहुंचा ही था कि एक ट्रक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मेरा दामाद कमल अपने परिवार के साथ सड़क पर गिर गए। काफी चोटें आईं। इलाज के लिए राहगीरों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बुधवार को कमल को डॉ. ने मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों बच्चे व महिला उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed