फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Army Jawan Gurmeet died of Jaundice in Srinagar

काला पिलिया से हुई हरियाणा के जवान की मौत: श्रीनगर में था तैनात, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 28 May 2025 06:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 06:36 PM IST
सार

गुरमीत का बुधवार को बीमारी से निधन हो गया। 25 वर्षीय गुरमीत की पार्थिव देह सुबह के समय ही करोड़ा गांव में पहुंच गई थी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Army Jawan Gurmeet died of Jaundice in Srinagar
जवान का गुरमीत का श्रीनगर में बीमारी से निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर में तैनात जिले के करोड़ा गांव के गुरमीत का बुधवार को बीमारी से निधन हो गया। 25 वर्षीय गुरमीत की पार्थिव देह सुबह के समय ही करोड़ा गांव में पहुंच गई थी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक साल 2017 में गुरमीत सेना में भर्ती हुआ था। वह जम्मू कश्मीर में 20वीं बटालियन ग्रेनेडियर रेजिमेंट में तैनात था। गुरमीत की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में जवान के माता-पिता और उसका एक बड़ा भाई है।

विज्ञापन


गुरमीत के भाई कुलदीप ने कहा कि परिवार के लोगों को मंगलवार को भाई की शहादत की सूचना मिली। जम्मू कश्मीर में भाई का पोस्टमार्टम हुआ। गुरमीत सिंह जनवरी माह में छुट्टी के बाद  ड्यूटी के लिए गया था। ड्यूटी के गुरमीत की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए जवान को दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया। दिल्ली अस्पताल में जवान ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन




गुरमीत के पिता तीन एकड़ के किसान

गुरमीत के परिवार में माता-पिता और दो भाई बहन हैं। बड़ा भाई मनदीप और बहन सुनीता की शादी हो चुकी है। पिता राजा राम गांव में ही तीन एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। गुरमीत की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में ही हुई था। 12वीं करने के बाद वह 2017 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काला पीलिया बना मौत का कारण

कैथल के पूर्व सैनिक एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि गुरमीत श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात था। वहां वह बीमार हो गया। डॉक्टरों ने जवान को काला पीलिया बताया था। जवान को दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां मंगलवार को जवान की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed