{"_id":"633df325c1d0241eec628787","slug":"arms-worship-and-path-movement-done-on-the-foundation-day-of-the-union-ambala-news-knl1235051110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन व पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन व पथ संचलन
विज्ञापन
विजय दशमी एवं संघ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अंबाला छावनी इकाई ने शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। पथ संचलन कार्यक्रम प्रात: 8 बजे से प्रार्थना के बाद शुरू हुआ। प्रार्थना के बाद पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक बीडी स्कूल फुटबाल ग्राउंड से विजय रतन चौक, फव्वारा चौक, सदर बाजार, बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, हिल रोड, जगाधरी रोड और निकलसन रोड से होते हुए बीडी स्कूल फुटबाल ग्राउंड पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान पूर्ण गणवेश में घोष के साथ पथ संचलन में निकले संघ के स्वयंसेवकों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जुट गए। उन्होंने स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला संघचालक प्रदीप, उत्तर क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख जसबीर और नगर कार्यवाह तरसेम ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद विभाग संघ चालक रमा कांत ने विजयदशमी पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्र हित के कार्य के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम ने रावण और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध करके समाज में सत्य की स्थापना की, उसी प्रकार हमें भी अपनी आंतरिक बुराइयों और स्वार्थ पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ पवन और पूर्व निदेशक हरियाणा संस्कृत अकादमी सोमेश्वर भी उपस्थित रहे।
-------------------