{"_id":"66677a083f43cee84e05a876","slug":"armed-miscreants-pelted-stones-on-two-houses-ambala-news-c-36-1-sknl1017-124382-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो मकानों पर हथियारों से लैस बदमाशों पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो मकानों पर हथियारों से लैस बदमाशों पथराव
विज्ञापन
अंबाला। हरि नगर और निशांत बाग में सोमवार अलसुबह हथियारों से लैस करीब दर्जनभर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। सो रहे परिवार के घर पर ईंटें और कांच की बोतलें बरसाई। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस पथराव में एक बच्चा ऋषि भी कांच आंख में लगने पर घायल हो गया।
महेश नगर थाना पुलिस ने काला, राजेंद्र उर्फ पीप , शिवा, रवि उर्फ जो जो, अनीष , मोहित, राहुल उर्फ काका, विकास उर्फ मोची, हर्ष, साहिल,संदीप पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महेश नगर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए हरि नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 10 जून की सुबह करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर पर सोया था। तभी बदमाशों ने घर पर नीचे से ईंट पत्थर व कांच की बोतलें बरसाते हुए जमकर तोड़फोड की। वह परिवार को लेकर दुबक कर बैठ गया।
पथराव के दौरान शीशा ऋषि की आंख पर लगा। हमलावरों ने घर पर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों में लाठी, डंडे व अन्य हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों ने उसके बाद निशांत बाग में विक्की सोनकर के घर पर भी पथराव व कांच की बोतलें बरसाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर पर हमला करने वाले शालीमार निवासी काला, राजेंद्र उर्फ पीप , शिवा, रवि उर्फ जो जो, अनीष , मोहित, राहुल उर्फ काका, विकास उर्फ मोची, हर्ष, संदीप और साहिल थे।