{"_id":"68fa80c60246d4df1c0ff68b","slug":"aqi-reaches-253-pollution-worsens-patients-problems-ambala-news-c-36-1-amb1002-151821-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक्यूआई पहुंचा 253, प्रदूषण से मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक्यूआई पहुंचा 253, प्रदूषण से मरीजों की बढ़ी परेशानी
Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लगातार तीसरे दिन बुधवार शाम 7 से रात 2 बजे तक पटाखे चलाने के कारण वीरवार को एक्यूआई 253 रिकाॅर्ड किया गया।
इससे पहले मंगलवार को एक्यूआई का स्तर 234 दर्ज किया गया था और अगले दिन बुधवार को एक्यूआई 312 के स्तर तक पहुंच गया था वहीं वीरवार को एक्यूआई कम होने के बाद भी प्रदूषण की स्थिति खराब ही रही। इससे सांस के मरीज सबसे ज्यादा परेशान रहे। वहीं, पटाखे के कारण आंखों में जलन और पटाखा लगने के कारण घायल मरीज भी जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
अस्पताल में आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर पटाखों के धुंए कारण आंखों में जलन व पटाखा लगने से आंख पर चोट लगने के मरीज भी ओपीडी में आए थे। इनमें बच्चे से लेकर बड़े तक शामिल रहे। इसके साथ ही हवा में प्रदूषण बढ़ने से आंखों में जलन की समस्या देखने में आ रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 27 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने के आसार हैं।