{"_id":"697a5a37ae070ea92204fc84","slug":"approval-for-mechanised-and-man-made-cleaning-of-city-roads-ambala-news-c-36-1-amb1003-157249-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर की सड़कों की सफाई मशीनीकृत और कर्मचारियों के माध्यम से कराने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर की सड़कों की सफाई मशीनीकृत और कर्मचारियों के माध्यम से कराने को मंजूरी
विज्ञापन
- शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक में कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग एचपीडब्ल्यूसी (हाई पॉवर्ड वर्कर्स कमेटी) की बैठक में कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली। बैठक में अंबाला शहर की सड़कों की सफाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंजूरी मिली जिसमें अंबाला शहर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मैकेनाइज्ड और मैनुअल क्लीनिंग से संबंधित परियोजना को भी एचपीडब्ल्यूसी से स्वीकृति मिली। इसका उद्देश्य सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाना, कचरा प्रबंधन को बेहतर करना और शहरी स्वच्छता में व्यापक सुधार लाना है। इस पहल से अंबाला में साफ-सुथरी सड़कों और बेहतर पर्यावरण की दिशा में ठोस बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं, हरियाणा में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) राज्य के विभिन्न विभागों के बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यों, निविदाओं और परियोजनाओं को पारदर्शी रूप से मंजूरी देने वाली सर्वोच्च संस्था है। यह कमेटी सरकारी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, समय सीमा का पालन करने और लागत में बचत करने के लिए मोलभाव करती है।
अभी शहर की सड़कों की हालत खराब
शहर में ज्यादातर सड़कों की हालत खराब है और गंदगी भी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं सड़कों पर कम ही सफाई की जाती है। जिससे कचरा सड़कों पर ही बिखरा रहता है। कई जगह तो ऐसी स्थिति होती है, जहां सड़कों पर कूड़ा बिखरा रहता है और कई जगहों तो सड़कों के टूटने से हालत भी खस्ता है।
विज्ञापन
पूर्व मेयर के प्रस्ताव को मोहर
अंबाला नगर निगम की पूर्व मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अंबाला के नागरिकों के लिए एक बड़ा तोहफा है और इससे नगर निगम की सफाई सेवाओं में आधुनिक तकनीक के साथ सुधार आएगा। अंबाला शहर में मशीनों के द्वारा गलियों और सड़कों की सफाई का प्रपोजल उन्होंने अपने पत्रों के जरिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहले ही कई बार पहुंचाया, जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह उपहार जनता को दिया।