फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Appointment of administrator in Agrawal Sabha pending, State Registrar summoned the matter

Ambala News: अग्रवाल सभा में प्रशासक की नियुक्ति लंबित, स्टेट रजिस्ट्रार ने किया मामला तलब

Sat, 05 Jul 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 05 Jul 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Appointment of administrator in Agrawal Sabha pending, State Registrar summoned the matter
अंबाला। छावनी की प्रतिष्ठित अग्रवाल सभा में पिछले चार वर्ष से लंबित चुनाव का विवाद अब बढ़ रहा है। इस मामले में सभा के सदस्यों ने पूर्व में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने भी इस मामले काे उठाया था। वहीं सदस्य मांग कर रहे हैं कि सभा में चुनाव न होने से पारदर्शिता व संसाधनों की देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही है। इसी लेकर उन्होंने प्रशासक लगाने की मांग की थी। जिस पर जिला साेसायटी रजिस्ट्रार ने उपायुक्त को पत्र भी लिख दिया था कि एसडीएम छावनी को सभा का प्रशासक लगाया जा सकता है। अभी तक इस मामले में निर्णय लंबित है। जिसके कारण सभा के सदस्यों में रोष भी बढ़ रहा है। अब शुक्रवार को इस मामले में अचानक से सोसायटी के स्टेट रजिस्ट्रार ने जिला कार्यालय से पूरा केस मंगा लिया है। इस केस में किस प्रकार की देरी हो रही है इस पर अवलोकन किया जा रहा है। अग्रवाल सभा कैंट की सबसे पुरानी सभाओं में से एक है। इस संस्था में 1454 सदस्य हैं।
विज्ञापन


कैंट स्थित अग्रवाल सभा में साढ़े चाल साल से एडहॉक कमेटी नए पदाधिकारियों के चुनाव नहीं करा रही। सभा के सदस्य अनिल अग्रवाल ने बताया कि जिला साेसाइटी रजिस्ट्रार से प्रशासक लगाने की मांग की गई थी। प्रशासक लगाने में देरी की जा रही है। साढ़े चार साल पहले संस्था में कई पद खाली थे। इसके लिए सोसायटी रजिस्ट्रार विभाग ने एडहॉक कमेटी का गठन किया गया था। इस एडहॉक कमेटी का कन्वीनर सुभाष गोयल को बनाया गया था। मगर साढ़े चार सात बीतने पर ही कमेटी संस्था के चुनाव नहीं करा सकी है। अनिल अग्रवाल ने बताया कि साढ़े चार साल से विभिन्न कारणों से चुनाव की फाइल सिरे ही नहीं चढ़ पा रही है। पिछले दिनों एजीएम की बैठक बुलाई मगर उसमें भी काफी कम लोग आए। संस्था की धर्मशाला का हिसाब नहीं दिया जा रहा है। उसकी हालत खराब हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


इस संबंध में उपायुक्त को रजिस्ट्रार कार्यालय ने प्रशासक के लिए लिखा है। इस पर हम उपायुक्त से मिले थे। हम सभी सदस्यों ने पूरी बात उन्हें बताई है। उन्होंने सोमवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया है। हम खुद भी चाहते हैं कि चुनाव हो मगर रजिस्ट्रार कार्यालय अनुमति ही नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष गोयल, कन्वीनर एडहॉक कमेटी, अग्रवाल सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed