Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Apply for admission in government colleges

Ambala News: राजकीय कॉलेजों में दाखिले के लिए करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in government colleges
अंबाला सिटी। जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. खुशिला ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं दिनांक नौ जून 2025 तक विभाग के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण कर विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद संपादन व दस्तावेजों से संबंधित आपत्तियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके पश्चात प्रथम मेरिट लिस्ट दिनांक 16 जून 2025 को जारी की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत 20 जून से 23 जून तक काउंसलिंग और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके उपरांत द्वितीय और तृतीय चरणों की प्रक्रियाएं संपन्न होंगी, जिसमें तीसरे व अंतिम चरण की काउंसलिंग एक जुलाई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed