{"_id":"611434aa8ebc3efcd7196ea9","slug":"applications-will-be-submitted-in-polytechnic-till-23-first-cutoff-list-will-be-released-on-26-ambala-news-knl796898159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक में 23 तक जमा होंगे आवेदन, 26 को जारी होगी पहली कटऑफ लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक में 23 तक जमा होंगे आवेदन, 26 को जारी होगी पहली कटऑफ लिस्ट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए उत्सुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने एक बार फिर से आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 23 अगस्त तक पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। अभी तक कुल 975 सीट पर दाखिले के लिए 1343 आवेदन आ चुके हैं। जबकि आवेदन करने के लिए अभी करीब 11 दिन शेष हैं। जिसमें यह संख्या और अधिक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
राजकीय पॉलीटेक्निक में दाखिला लेने के लिए 868 छात्रों ने इच्छा जाहिर की तो कल्पना चावला पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए भी 475 आवेदन आ चुके हैं। बता दें कि पॉलीटेक्निक में दूसरी बार दाखिले के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई है। इससे पहले तारीख इसीलिए बढ़ाई गई थी क्योंकि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी नहीं हुआ था। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 600 और कल्पना चावला राजकीय पॉलीटेक्निक में 375 सीटें हैं।
विद्यार्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहली कट आफ लिस्ट 26 अगस्त को जारी होगी। अभी तक हमारी पॉलीटेक्निक में करीब 868 आवेदन आ चुके हैं।
-डॉ. राजीव सपरा, प्रिंसिपल राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला शहर।