फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applications sought for granting pension to cancer patients

Ambala News: कैंसर के मरीजों की पेंशन देने के लिए मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Applications sought for granting pension to cancer patients
अंबाला सिटी। कैंसर मरीजों को सरकार की ओर से तीन हजार रुपये मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। इसमें तीसरी और चौथी स्टेज के मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेंशन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक विभाग के पास 45 आवेदन आए है। इनमें से 35 की फाइल को जिला समाज कल्याण विभाग के पास भेज दिया है। जबकि 10 आवेदनों की जांच जारी है। चुनावों के बाद पेंशन जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि बीते वर्ष दिसंबर माह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए पेंशन की घोषणा कि थी। इसमें तीसरी और चौथी स्टेज वाले कैंसर मरीजों को पेंशन की मदद दी जानी है।
विज्ञापन

यह रहेगी आवेदन की प्रक्रिया
तीसरी और चौथी स्टेज के मरीजों को पहले किसी सरकारी संस्थान से एक प्रमाण पत्र बनाना होगा। इसमें उनकी कैंसर की स्टेज का जिक्र किया हो। रक्त कैंसर और ब्रेन ट्यूमर वाले मरीजों को प्रमाण पत्र नहीं देना होगा। उन्हें सिर्फ अपनी बोन मैरो रिपोर्ट देनी होगी। इसके आधार पर उन्हें पेंशन दी जाएगी। मरीज को सीएमओ कार्यालय में जाकर अपने सारे कागजात जमा कराने होंगे। इसके बाद प्रमाणित होने पर उनकी फाइल जिला समाज कल्याण को भेजी जाएगी। पेंशन का लाभ लेने के लिए मरीज को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस पास से भी हो रही मदद
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर कैंसर मरीज और एक परिजन के लिए निशुल्क हरियाणा रोडवेज बस सेवा के लिए पास भी बनाए जाते है। इससे उन्हें आने जाने में अधिक पैसा न खर्च करना पड़े। वर्ष 2014 से लेकर अब तक विभाग ने 1570 बस पास बनाए हैं। इस पास पर सिर्फ सामान्य बस से ही यात्रा की जा सकती है। अभी तक 267 पास को रिन्यू किया है और 36 को नए पास दिए हैं। पास देने के साथ साथ मरीजों को उनकी स्टेज के बारे में भी पूछा जाता है। इससे उनकी स्टेज का पता लगाया जा सके।

वर्जन
विभाग की ओर से पेंशन के लिए आवेदन मांगे जा रहे है। तीसरी और चौथी स्टेज के मरीज तीन हजार रुपये मासिक पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी तक 35 मरीजों की फाइल भेजी जा चुकी है। विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों को कैंसर पेंशन के आवेदन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-डॉ. नीलम कुशवाह, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed