फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applications in colleges from 19th

Ambala News: महाविद्यालयों में आवेदन 19 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Applications in colleges from 19th
डॉ. देसराज बाजवा, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी।
अंबाला सिटी। हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कक्षा का परिणाम आते ही कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए पोर्टल खोलने का ऐलान कर दिया है। यह पोर्टल 19 मई को आवेदन के लिए खुलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार 17 मई तक कॉलेजों को पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। वहीं, कॉलेजों ने नई कोर्स लाने के लिए भी प्रपोजल बनाने शुरू कर दिए हैं। कॉलेजों में 12वीं कक्षा का परिणाम आने से पहले ही दाखिले की तैयारी चल रही है। कॉलेजों में सबसे ज्यादा बीए, बीसीए, बीकॉम, बीबीए कोर्स में कड़ा मुकाबला रहता है। कॉलेजों में दाखिले के बारे में पता करने के लिए अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों का कॉलेजों की ओर से पंजीकरण किया जा रहा है। अब इन अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए आवेदन करने को लेकर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में स्नातक की इतनी सीट
- राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर में बीए में 160 और बीकॉम में 80 सीट हैं।
- शहर के देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीए में 80 और बीकॉम में 160 सीट हैं।
- पंजोखरा साहिब के श्री गुरु हरकृष्ण साहिब कॉलेज में बीए में 160, बीकॉम में 80, बीबीए में 40, बीसीए में 40 सीट हैं।
- शहर के एमडीएसडी कॉलेज में बीए में 160, बीकॉम में 80, बीकॉम कंप्यूटर एवं वोकेशनल में 30, बीएससी फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग में 40 सीट हैं।
- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी में बीए में 400, बीकॉम में 240, बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन में 60, बीएससी लाइफ साइंस में 60, बीएससी फिजिकल एजुकेशन में 120, बीसीए में 100, बीटीएम में 60, बीएएमसी में 60, बीबीए में 60, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 60, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र में 40, बीकॉम ऑनर्स में 60 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छावनी के जीएमएन कॉलेज में बीए में 240, बीकॉम जनरल में 80, बीकॉम सेल्फ फाइनांस में 80, बीबीए में 120, बीसीए जनरल में 120, बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 60, बीकॉम ऑनर्स में 30, बीकॉम सीएवंवी में 30, बीए अंग्रेजी ऑनर्स में 30, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र में 30, बीएससी लाइफ साइंस में 30, बीएससी फिजिकल साइंस में 80 सीट हैं।

वर्जन
दाखिले के लिए पोर्टल 19 मई से शुरू होगा। कॉलेज में पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट कर दी गई है। दाखिले के लिए स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
डॉ. देसराज बाजवा, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed