{"_id":"6a35a325c949c6df6c08c15c","slug":"application-process-for-national-teacher-award-begins-ambala-news-c-36-1-amb1001-165060-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया शुरू
Sat, 20 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले और छात्रों के भविष्य को संवारने वाले शिक्षकों को सम्मान मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, योग्य शिक्षक 15 जून से 10 जुलाई तक अपना स्व-नामांकन दर्ज कर सकते हैं।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए केवल वे शिक्षक या स्कूल प्रमुख पात्र हैं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों की सेवा पूरी कर ली है। इसमें सरकारी, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा सीबीएसई और सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं।
नियमों के अनुसार, संविदा पर कार्यरत शिक्षक, शिक्षा मित्र, शैक्षणिक प्रशासक और जो शिक्षक निजी ट्यूशन पढ़ाते हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन
पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और बहु-स्तरीय है। इसमें कुल 100 अंकों का मूल्यांकन मैट्रिक्स अपनाया गया है। पहले चरण में जिला और राज्य स्तर पर आवेदनों की भौतिक जांच और मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन एक स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को अपनी उपलब्धियों पर 1500 शब्दों का विवरण और 10 मिनट की प्रस्तुति देनी होगी। कुल अंकों में से 10 अंक वस्तुनिष्ठ मापदंडों (उपलब्धियां, उपस्थिति) के लिए हैं, जबकि 90 अंक शिक्षण में नवाचार, आईसीटी का उपयोग और सामुदायिक जुड़ाव जैसे प्रदर्शन आधारित कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं। संवाद
--