{"_id":"682e3953a08abc760801e987","slug":"application-for-admission-in-polytechnic-institute-from-27th-ambala-news-c-36-1-amb1003-143060-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन 27 से
विज्ञापन
शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के बारे में पूछते हुए छात्राएं।
अंबाला सिटी। हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लड़के में 600 सीट और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 480 सीट दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
इन संस्थान में दाखिले के लिए 27 मई से आवेदन को लेकर पोर्टल खुलेगा। पोर्टल पर 27 मई से 30 जून तक तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स और 26 मई से 20 जून तक लेटरल एंट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी दोनों संस्थान में आवेदन के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इन अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से सूचित किया जाएगा।
जुलाई माह में शुरू होगी काउंसलिंग
पोर्टल पर आवेदन के साथ ही आठ जुलाई को तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स और 27 जून को डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री कोर्स के लिए मेरिट यानी रैंक जारी होगी। इसके बाद 10 जुलाई से डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। पहली काउंसलिंग 10 से 15 जुलाई और दूसरी काउंसलिंग 23 से 26 जुलाई तक कराई जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सबसे ज्यादा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की 60 सीट पर मारामारी रहती है। वहीं, कल्पना चावला संस्थान में कंप्यूटर, एमएलटी और फार्मेसी डिप्लोमा में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला रहता है।
पंजीकरण और दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज
संस्थान में दाखिले के लिए दसवीं का प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए दसवीं के प्रमाण-पत्र के साथ बारहवीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ, चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, पंजीकरण शुल्क जरूरी हैं।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 600 सीट
ब्रांच सीट
आर्किटेक्चर 60
ऑटोमोबाइल 60
सिविल 120
कंप्यूटर साइंस 60
इलेक्ट्रिकल 60
इलेक्ट्रानिक और कम्युनिकेशन 60
मेकेनिकल 120
प्लास्टिक 60
कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सीट
ब्रांच सीट
कंप्यूटर 120
इलेक्ट्रानिक व कम्युनिकेशन 60
ऑफिस मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन 60
लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस 30
फाइनेंस अकाउंट्स और अकाउंटिंग 60
मेडिकल लैब टेक्नीशियन 60
फार्मेसी 60
बैंकिंग फाइनेंस सर्विस 30
वर्जन
दाखिले को लेकर आवेदन के लिए 27 मई को पोर्टल खुलेगा। इसके लिए शेड्यूल जारी हो गया है। अभी अभ्यर्थी संस्थान में जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉ. अश्वनी भारद्वाज, एमएलटी विभागाध्यक्ष, कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान।