फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Application for admission in ITI can be filled till November 21

21 नवंबर तक भर सकते हैं आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in ITI can be filled till November 21
आईटीआई में दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब तक जिन छात्रों ने आईटीआई में दाखिला नहीं लिया है, वह 21 नवंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आईटीआई में दाखिले के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने इसे बढ़ाकर 21 नवंबर कर दिया है। इस दौरान जो छात्र आवेदन करते हैं, उनको पांचवीं काउंसलिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा। पांचवें राउंड की काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों का विवरण 21 नवंबर को पोर्टल पर जारी किया जाएगा। 21 से 23 नवंबर तक आवेदक अपनी इच्छा अनुसार फील्ड भर सकेंगे। 24 नवंबर को पांचवें चरण की काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 24 से 26 नवंबर तक सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन फीस प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में फीस प्राप्त करने के लिए हेल्प डेस्क पर अलग से व्यवस्था की गई है। यह सुविधा सभी आवेदकों को नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य यही है कि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साइबर कैफे आदि का भुगतान भी छात्रों को न करना पड़े। आईटीआई अंबाला शहर के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि विभाग का यह फैसला सराहनीय है। इससे उन छात्रों को भी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed