{"_id":"69b319420c4ecab47d01cc0e","slug":"application-based-questions-in-science-exam-confuse-students-ambala-news-c-36-1-sknl1003-159599-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज्ञान की परीक्षा में एप्लीकेशन आधारित प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज्ञान की परीक्षा में एप्लीकेशन आधारित प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
अंबाला छावनी के फारूका खालसा सीनियर सेकेंड़री स्कूल से 10वीं की विज्ञान की परीक्षा देकर बाहर आत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को कक्षा 10वीं की साइंस की परीक्षा हुई। इसमें एप्लीकेशन पर आधारित प्रश्नों ने उलझाया। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि सेट-ए में भौतिक विज्ञान के सवाल घुमावदार थे। खास तौर पर लेंस की क्षमता, विद्युत परिपथ से जुड़े संख्यात्मक प्रश्नों को हल करने में काफी दिमाग लगाना पड़ा। वहीं, रसायन विज्ञान में डिस्प्लेसमेंट रिएक्शन और इलेक्ट्रॉन डॉट स्ट्रक्चर जैसे सीधे सवालों ने कुछ राहत दी। जीव विज्ञान के खंड में मेंडल के प्रयोग और पुष्प की संरचना जैसे परंपरागत प्रश्न पूछे गए। पेपर में वस्तुनिष्ठ और तार्किक प्रश्नों की संख्या अधिक रही, जो नई शिक्षा नीति के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
फॉर्मूले याद थे तो मिली राहत
कार्तिक ने बताया कि कि फिजिक्स के संख्यात्मक प्रश्नों ने शुरू में थोड़ा डराया था, लेकिन फॉर्मूले याद थे तो काम आसान हो गया। विशेषकर लेंस की क्षमता वाला सवाल बहुत सीधा था। कुल मिलाकर पेपर बहुत अच्छा रहा।
केमिस्ट्री वाला सेक्शन सबसे स्कोरिंग
आदर्श ने कहा कि केमिस्ट्री वाला सेक्शन मेरे लिए सबसे स्कोरिंग रहा। डिस्प्लेसमेंट रिएक्शन और हाईड्रोजनीकरण जैसे सवाल हमने कक्षा में कई बार दोहराए थे। समय रहते पूरा पेपर हल हो गया।
विज्ञापन
जीव विज्ञान के चित्र ने लिया समय
सिया ने बताया कि जीव विज्ञान के चित्र थोड़े समय लेने वाले थे। पुष्प के अनुदैर्ध्य काट का चित्र बनाने में सावधानी बरतनी पड़ी लेकिन सवाल वही आए थे जो पिछले साल के पेपर में अक्सर पूछे जाते थे।
पेपर का स्तर संतुलित था
गायत्री ने बताया कि पेपर का स्तर संतुलित था लेकिन अभिकथन और कारण वाले प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया। उन्हें हल करने के लिए कॉन्सेप्ट्स की गहराई से जानकारी होना बहुत जरूरी था।
पर्याप्त रहे तीन घंटे
चारू ने बताया कि डर था कि तीन घंटे कम न पड़ जाएं लेकिन सवाल टू-द-पॉइंट थे। विद्युत परिपथ के रेजिस्टेंस वाले सवाल ने थोड़ा दिमाग घुमाया पर अंत में सब सही रहा।
कुछ भी पाठ्यक्रम से बाहर नहीं आया
लवन्या ने बताया कि प्रश्न पत्र में एनसीईआरटी के सिलेबस का पूरा पालन किया गया था। कुछ भी पाठ्यक्रम से बाहर नहीं था। अगर किसी ने डायग्राम्स और बेसिक थ्योरी अच्छे से पढ़ी है, तो वह आसानी से अच्छे अंक ले आएगा।