{"_id":"634321f352a8f202d3753ca9","slug":"answer-to-every-question-in-lord-valmiki-s-ramayana-ambala-news-knl1239269126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान वाल्मीकि की रामायण में हर प्रश्न का उत्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान वाल्मीकि की रामायण में हर प्रश्न का उत्तर
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारा समाज भगवान वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं पर ही आधारित है, इसी को हम अपनी संस्कृति कहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जीवन के किसी भी मोड़ पर उलझन पैदा हो जाए तो भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पढ़ो, उसमें हर प्रश्न का उत्तर मिलेगा। गृहमंत्री अनिल विज भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर छावनी में विभिन्न वाल्मीकि मंदिरों और कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
विज छावनी के विभिन्न वाल्मीकि मंदिरों में नतमस्तक हुए और झंडा पूजन में श्रद्धालुओं के साथ हिस्सा लिया। गृहमंत्री विज ने सुबह से लेकर देर रात्रि तक आठ स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रत्येक स्थान पर मंदिर सभा एवं वाल्मीकि सभा को धार्मिक और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए एक-एक लाख रुपये अपने कोष से देने की घोषणा की। विज ने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के माध्यम से ही हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उस काल के बारे में पता लगा। उनके द्वारा बताए रास्तों पर ही हमारी संस्कृति का निर्माण हुआ।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेता भाजपा नेता राजीव डिंपल, किरणपाल चौहान, अजय पुराशर, ललित चौधरी, ललिता प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी, राज कुमार राजा, अनिल कौशल, राम बाबू यादव, संजीव सोनी, आशीष तायल, आशीष गुलाटी मौजूद रहे।