फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Answer sought from the corporation after the death of a young man due to the attack of helpless cattle.

Ambala News: बेसहारा गोवंश के हमले से युवक की मौत के बाद निगम से जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from the corporation after the death of a young man due to the attack of helpless cattle.
अंबाला सिटी। बेसहारा गोवंश के हमले से युवक की मौत मामले में गुरुवार को स्थाई लोक अदालत (पब्लिक यूटीलिटी कोर्ट) में सुनवाई हुई। पहली तारीख पर नगर निगम की ओर से सेनेटरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार व क्लर्क पेश हुए। कोर्ट ने निगम से मामले को लेकर जवाब मांगा है। इसकी अगली तारीख 28 जून लगी है। निगम अगली तारीख पर जवाब दाखिल करेगा।
विज्ञापन

बीते अप्रैल में युवक के परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही 50 लाख रुपये मुआवजे की गुहार लगाई है। इसके बाद कोर्ट ने निगम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि गुरुवार को मामले में सुनवाई हुई है। निगम ने जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। कोर्ट ने अगली तारीख 28 जून दी है। निगम अब अगली तारीख पर अपना जवाब देगा। इस मामले में अधिवक्ता रोहित जैन, एडवोकेट नरेंद्र सांगवान, एडवोकेट खुशी राम सैनी की ओर से याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन

----
बेसहारा गोवंश ने युवक को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान हो गई थी मौत
दरअसल, शहर के मोती नगर निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार को बेसहारा गोवंश ने 26 फरवरी 2023 को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान चार मार्च 2023 दम तोड़ दिया था। इस मामले में युवक का परिवार स्थायी लोक अदालत में पहुंचा था। युवक की मां, दो बहनों और भाई ने अदालत में याचिका दायर कर 50 लाख मुआवजे की मांग की है। याचिका में महिला गीता ने बताया कि उसके पति की मृत्यु 2009 में हो चुकी है। उसका परिवार बेटे सुनील कुमार-27 की कमाई पर ही निर्भर था। सुनील कपड़ा मार्केट में सेल्समैन के रूप में कार्य करता था। वह प्रतिमाह 20 हजार रुपये कमाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सड़कों पर लगा रहता है बेसहारा गोवंश का जमावड़ा
शहर की सड़कों पर रोजाना बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। निगम इस समस्या के समाधान का दावा तो करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया गया। शहर के मानव चौक, जंडली, रामबाग रोड, नई अनाज मंडी के पास बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। गुरुवार को भी शहर के रामबाग रोड पर कई बेसहारा गोवंश सड़क पर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed