फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anshul won gold in 50 meter race

Ambala News: 50 मीटर दौड़ में अंशुल ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Anshul won gold in 50 meter race
आर्मी स्कूल की छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अति​​थि। संस्था
अंबाला। आर्मी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा एक से 12 तक के छात्र और छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

छात्रों को राज्य , राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने के लिए पदक और धनराशि से पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्रों को 2022-23 के लिए शैक्षिक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अनूप सिंघल, सेना मेडल ने स्कूल ध्वज फहराया और बैठक की शुरुआत करते हुए घोषणा की। सभी सदनों और एनसीसी कैडेट द्वारा सटीकता के साथ मार्च पास्ट किया गया। प्राचार्य ने अनेक उपलब्धियों से भरी स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन

कनिष्ठ और वरिष्ठ स्कूल के छात्रों के जीवंत और थिरकने वाले नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल अनूप सिंघल, सेना मेडल, जीओसी 40 आर्टरी डिविजन और पेट्रर्न आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट, धर्मपत्नी सुनीता सिंघल सहित ब्रिगेडियर करनैल सिंह डिप्टी जीओसी हैड क्वार्टर 40 आर्टरी डिविजन एवं चेयरमैन आर्मी पब्लिक स्कूल एवं उनकी धर्म पत्नी सुनीता तथा कर्नल एमएन डे कमांडिंग ऑफिसर 640 ईएमई बटालियन उपस्थित रहे। स्कूल प्राचार्य डॉ परमजीत सिंह के निर्देशन व अध्यक्षता में पूरा समारोह बखूबी संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लड़कियों और लड़कों की 100 मीटर की अंतिम दौड़, वरिष्ठ लड़कों और लड़कियों दोनों की 4100 मीटर रिले दौड़ सहित विशिष्ट बालकों की 50 मीटर की रेस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसमें कक्षा सात के अंशुल ने स्वर्ण और पारस ने रजत पदक हासिल किया। निक्षित और मानसी को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस वर्ष कोक हाउस ट्रॉफी शिवाजी सदन ने प्राप्त की।

अमित आहूजा मेमोरियल ट्रॉफी प्रगति सेजवार कक्षा 12-विज्ञान संकाय, कंवलदीप ओबेरॉय मेमोरियल ट्रॉफी शिप्रा मोंडल कक्षा 12-वाणिज्य संकाय तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी-निक्षित और मानसी, गुरबीर बराड़ मेमोरियल ट्रॉफी सर्वश्रेठ वक्ता-तनीशा चतुर्वेदी, जसवीन मेमोरियल ट्रॉफी रक्षिता सिंह और मंशा शर्मा, अभिनव मुदगिल मेमोरियल ट्रॉफी भुवनेश जैन, कैप्टन मोहित हुड्डा मेमोरियल ट्रॉफी भुवनेश जैन, रिमझिम, पारुल व राधिका डोडियन, तनु वोहरा मेमोरियल ट्रॉफी किम यादव और मारिया नारंग ने हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed