फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Another source of breaky therapy machine came from Holland, Ambala

हॉलैंड से आया ब्रेकी थेरेपी मशीन का दूसरा सोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Another source of breaky therapy machine came from Holland, Ambala
अंबाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल। (फाइल फोटो) - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। करीब 72 करोड़ की लागत से छावनी नागरिक अस्पताल में बने अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर में निशुल्क चल रही ब्रेकी थेरेपी मशीन का दूसरा सोर्स यानी (आइ रेडियम-192) मशीन का पार्ट आ गया है। करीब 8 लाख रुपये की लागत से यह सोर्स हॉलैंड से मंगवाया गया है।
कैंसर अस्पताल में ब्रेकी थेरेपी से बच्चेदानी के मुंह की जगह पर बने कैंसर का निशुल्क उपचार किया जाता है। पहले मशीन का पहला सोर्स चल रहा था। कुछ समय बाद दूसरे सोर्स की जरूरत पड़ती है। इसके लिए पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने इसकी डिमांड कर दी थी। एसएमओ डॉ. यशपाल वर्मा एवं पीएमओ डॉ. राकेश सहल ने इस मशीन के दूसरे सोर्स के आने का श्रेय गृह एवं स्वास्थ्य अनिल विज को दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मरीजों की सहूलियत को देखते हुए दूसरे सोर्स की डिमांड की गई थी और पहले सोर्स के खत्म होने से पहले ही दूसरा सोर्स उपलब्ध हो गया। ऐसे में मशीन की निरंतरता रहेगी। अस्पताल में करीब 2.5 करोड़ की लागत वाली ब्रेकीथेरेपी मशीन के जरिए कैंसर रोगी के शरीर के भीतर से रेडिएशन के माध्यम से कैंसर की कोशिकाओं को डाक्टर द्वारा नष्ट किया जाता है। इससे मरीज के शरीर पर रेडिएशन का दुष्प्रभाव कम होता है और उसके जल्दी स्वस्थ होने की संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अलावा हिमाचल, पंजाब से आ रहे कैंसर मरीज
छावनी का अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर में केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल सहित पंजाब आदि से कैंसर के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी में विशेेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करवाने के बाद कैंसर का उपचार दिया जाता है। 50 बेड के अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं।

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डिमांड भेजी गई थी। गृहमंत्री अनिल विज के सहयोग से दूसरा सोर्स जल्द से जल्द उपलब्ध हो सका है। इससे मरीजों को बिना किसी बाधा से उपचार मिलता रहेगा। - डॉ. कुलदीप, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed