{"_id":"65da4b24bbbab7adab0563f4","slug":"annual-examinations-of-class-10th-and-12th-from-27th-ambala-news-c-36-1-sknl1003-118834-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसान आंदोलन के चलते नहीं चलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसान आंदोलन के चलते नहीं चलीं बसें
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला। किसान आंदोलन के चलते पंजाब और दिल्ली रूट 15 दिन से बंद पड़ा है। जिसके कारण रोडवेज को हर दिन 15 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अभी तक रोडवेज को 2 करोड़ 25 लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है। वहीं अधिकतर बसों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। जिसके कारण बसें अंबाला नहीं आ रही हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शंभू सीमा पर बैठे किसानों को देखते हुए अंबाला डिपो ने अपनी पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर मार्ग की और जाने वाली बसों को दस फरवरी से बंद किया हुआ है। वहीं शाहबाद मारकंडा पूल पर पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग किए जाने के चलते डिपो ने दिल्ली रूट भी बंद कर रखा है। अंबाला और पंजाब की और आने - जाने वाले यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
सुबह से पटियाला की बस का इंतजार
बिहार के जिला औरंगाबाद निवासी इंदु देवी ने बताया कि वह अपने बेटे अनमोल के साथ घर से आया है, पटियाला में परिवार के पास जाना है। लेकिन बस स्टैंड पर खडे़ हुए एक घंटे से भी ज्यादा हो गया है। लेकिन पटियाला की बस नहीं आई है अभी तक।
दो घंटे से नहीं आई संगरूर की कोई भी बस
पंजाब के संगरूर निवासी परविंद्र ने बताया कि छावनी के शाहपुर स्थित सेंटर पर पेपर देने आया था। पेपर देने के बाद उसे अपने घर जाना है, लेकिन छह घंटे होने वाले है लेकिन कोई भी बस नहीं आई है। जब प्राइवेट बस चालक से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह राजपुरा बाइपास पर उतार देंगे।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे से बस का इंतजार
सहारनपुर निवासी संतोष ने बताया कि उसे चंडीगढ़ रिश्तेदारी में शादी में जाना है। इसके लिए वह अपने पोते के साथ अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार कर रही है। लेकिन डेढ़ घंटा हो गया है। लेकिन बस नहीं आ रही है। पूछताछ केंद्र बाले भी सही से जानकारी नहीं दे रहे हैं।