फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Annual examinations of class 10th and 12th from 27th

Ambala News: दसवीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 27 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations of class 10th and 12th from 27th
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी। शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए नवंबर माह से तैयारी करानी शुरू की थी।
विज्ञापन

नवंबर से फरवरी माह के बीच में प्री-बोर्ड और प्री-वार्षिक परीक्षाएं कराई गई, जिससे कि विद्यार्थियों की तैयारी हो सके। अब विद्यार्थी 27 फरवरी से परीक्षा देंगे। यही नहीं विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी पीटीएम के जरिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वह भी विद्यार्थियों को तैयारी करवाने में सहयोग कर सकें। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 26 मार्च तक चलेंगी और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन


बोर्ड कक्षाओं का परिणाम बढ़ाने का रखा गया लक्ष्य

दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार की देखरेख में स्कूलों को विषयानुसार कमियों को पहचानकर उनको दूर करने के लिए कहा गया है। जिले में पिछले सत्र में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 57 फीसदी व 12वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम 82 फीसदी रहा था। इस बार परीक्षा परिणाम को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 10वीं कक्षा का 70 फीसदी और 12वीं कक्षा का परिणाम 90 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की विशेष तैयारी करवाई गई है। स्कूलों में प्री-बोर्ड व प्री-वार्षिक परीक्षाएं भी ली गई है। सभी स्कूलों को बोर्ड की इन कक्षाओं का परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है ताकि पिछले वर्ष के परिणाम के मुकाबले इस बार ज्यादा सुधार किया जा सके।

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed