फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Announcement of farmers, they will fix the broken dams of Ghaggar

Ambala News: किसानों का ऐलान, घग्गर के टूटे बांधों को खुद करेंगे पक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Announcement of farmers, they will fix the broken dams of Ghaggar
अंबाला। हरियाणा-पंजाब सीमा से सटी घग्गर नदी का बांध की अभी तक मरम्मत न कराए जाने पर शनिवार को किसानों ने नाराजगी जताई। इस संबंध में अंबाला के गांव सुल्लर के गुरुद्वारा में हुई बैठक में दोनों राज्यों के 50 से अधिक गांव के किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में किसानों ने अपने दम पर बांध को पक्का करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

घग्गर नदी के आसपास लगते 50 से अधिक गांव के किसानों ने फैसला लिया कि हर गांव से एक-एक हजार कट्टे मिट्टी के भरकर बांध पक्का करने के लिए लाए जाएंगे। पंजाब एरिया में घग्गर नदी के बांध पक्के न करने पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के आह्वान पर यह निर्णय लिया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रधान अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि अंबाला के साथ लगते घग्गर नदी के पंजाब एरिया में दो जगह बांध टूटे है। इससे अंबाला में लाखों एकड़ फसल तबाह हो गई है। बाढ़ के करीब 20 दिन बाद भी हरियाणा और पंजाब सरकार ने बांध की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। किसानों की लाखों एकड़ फसल खत्म हो चुकी है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed