फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ankit Kalambh, mastermind of making poisonous liquor, arrested, remanded for six days

Ambala News: जहरीली शराब बनाने वाला मास्टरमाइंड अंकित कालाअम्ब से काबू, छह दिन का रिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ankit Kalambh, mastermind of making poisonous liquor, arrested, remanded for six days
अंबाला। धनौरा गांव में अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री लगाकर जहरीली शराब परोसने के मामले में मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली को पुलिस ने काबू कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी को हिमाचल के कालाअम्ब से पकड़ा गया है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे अंबाला सिटी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर लिया गया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन

पुलिस अंकित उर्फ मोगली के जरिये उसके मेन ठिकानों तक पहुंचेंगी, ताकि पता लगाया जा सके कि करीब 200 जहरीली शराब की पेटियां कहां-कहां सप्लाई की गई थी। वहीं उसके साथ कौन-कौन संलिप्त हैं वो भी पता लगाया जाएगा। उधर, मुलाना पुलिस ने धनौरा में पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री में अंकित के साथ काम करने वाले सप्लायर नारायणगढ़ निवासी प्रिंस व शराब बनाने वाले यूपी निवासी सौरभ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रिंस के पास नारायणगढ़ का एरिया था। जहां वह अवैध रूप से शराब की सप्लाई करता था। जैसे ही उसे शराब के सेवन से मौतों की भनक लगी तो उसने अपने पास रखी करीब 20 पेटियों को जला दिया। उधर, सौरभ ने बताया कि करीब छह माह पहले ही उसने यह काम शुरू किया था। बता दें कि धनौरा-बिंजलपुर गांव से पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी। इसका तार यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अंबाला में भी दो कर्मचारी इसी अवैध फैक्ट्री की शराब पीकर मर गए थे। पुलिस इस मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने लगाए जागरूकता पोस्टर

जहरीली शराब से होने वाली मौतों के बाद आबकारी विभाग गंभीर हो गया है। जगह-जगह ठेकों के बाहर व आसपास चेतावनी लिखे पोस्टर चस्पा किए हैं। उसमें लिखा है कि देसी व अंग्रेजी शराब मंजूरशुदा ठेकों से ही खरीदें। अवैध रूप से बिक रही बाहरी शराब जहरीली व जानलेवा हो सकती है।

------

प्रिंस व सौरभ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रिंस सप्लायर था और उसके पास नारायणगढ़ का एरिया था। 20 पेटियों उसके पास थी, लेकिन उसने उन्हें जला दिया था।
-इंस्पेक्टर सुरिंद्र, थाना प्रभारी मुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed