फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij's answer to notice of Punjab government not sending drones in Kisan Andolan

Kisan Andolan: पंजाब सरकार के ड्रोन न भेजने के नोटिस पर अनिज विज का जवाब, क्या यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो गया

Wed, 14 Feb 2024 03:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Feb 2024 03:55 PM IST
सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार पर तंज कसा है। दरअसल, पंजाब सरकार ने सीमा पर ड्रोन उड़ाने पर रोक की बात कही थी। इस विज ने कहा कि क्या यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो गया।

विज्ञापन
Anil Vij's answer to notice of Punjab government not sending drones in Kisan Andolan
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुत बड़ी हैरानी है कि पंजाब सरकार ने नोटिस जारी किया कि हमारी सीमा में ड्रोन मत भेजो, क्या यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो गया। अगर हमारी पुलिस को मारकर कोई पंजाब में भाग जाएगा तो क्या हम उसके पीछे जाकर उसे पकड़ नहीं सकते। उक्त प्रतिक्रिया हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किसानों के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

विज्ञापन


विज ने कहा कि जब अमृतसर से यह जत्थे (किसान) चले तो पंजाब सरकार ने इन्हें रास्ते में एक भी जगह रोकने की कोशिश नहीं की। इसका मतलब तो यह है कि यह दिल्ली को दहलाना चाहते हैं, क्या यह दोबारा चाहते हैं कि दिल्ली के लाल किले में जाकर डांस कर अपमानित किया जाए। वहीं, शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों पर गृह मंत्री ने कहा कि किसान कहते हैं कि हमने दिल्ली जाना है, दिल्ली इन्होंने किस लिए जाना है, जिनसे इन्होंने दिल्ली में बातचीत करनी है, जब वह सारे मंत्री व अधिकारी चंडीगढ़ आ गए तो आपने बात नहीं की। इसलिए इनका मकसद कुछ और है।
विज्ञापन


मंगलवार किसानों व पुलिस के बीच हुए पथराव के संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी व 25 पुलिस कर्मी घायल हुए है और एक न्यूज चैनल के एक सीनियर पत्रकार भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने दस साल में कुछ नहीं किया
राहुल गांधी के बयान की उनके गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी के बारे में गृह मंत्री ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एमएसपी की रिपोर्ट 2004 में आ गई थी, तब कांग्रेस की सरकार थी और दस साल तक रही, तब इनकी पार्टी ने क्यों नहीं किया। केवल भड़काने के लिए ऐसे बयान देना ठीक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed