फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij reprimanded the labor inspector

Ambala News: अनिल विज ने श्रम निरीक्षक को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij reprimanded the labor inspector
अंबाला। केबिनेट मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्टेशन पर तैनात कुछ वेंडरों ने मंत्री विज को बताया कि रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्हें ठेकेदार द्वारा न्यूनतम दर का भुगतान नहीं किया जा रहा और न ही ईएसआई व ईपीएफ सहित अन्य लाभ मिल रहे हैं। वेंडरों ने आरोप लगाए कि पूर्व में शिकायत देने के बाद भी आजतक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। श्रम मंत्री अनिल विज ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद श्रम निरीक्षक को फटकार लगाई और कहा कि श्रम अधिकारी श्रमिकों की समस्या पर गंभीरता से कार्रवाई करें। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

ये शिकायतें भी आईं, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान सेना से एक सेवानिवृत कर्नल ने शिकायत में बताया कि उसने डिफेंस कालोनी में प्लाॅट लिया था, मगर डीलर अब उसकी रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। इस मामले में विज ने पंजोखरा थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार डिफेंस कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने अपना प्लाॅट एक डीलर को बेचा था। डीलर ने उन्हें शेष दो लाख रुपये की राशि नहीं दे रहा है। इस पर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह टुंडला निवासियों ने सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर हटाने, बीसी बाजार निवासी महिला ने झूठी शिकायत पुलिस में देकर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। मंत्री ने एसपी को इस मामले में जांच के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed