फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij laid foundation stone of Dharamshalas and community center in Ambala

Haryana: अनिल विज ने किसे कहा दुष्ट आत्मा?, बोले- मेरा नाम सुनकर भाग जाती हैं बुरी आत्माएं

Sat, 09 Nov 2024 07:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 09 Nov 2024 07:16 PM IST
सार

हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कई विकास कार्यों के शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे महावीर का नाम लेने से भूत-पिशाच भाग जाते हैं वैसे ही अनिल विज का नाम सुनकर भी बुरी आत्माएं चली जाती हैं।

विज्ञापन
Anil Vij laid foundation stone of Dharamshalas and community center in Ambala
अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने धर्मशालाओं और सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान चुनाव में विज के खिलाफ चलने वालों पर एक फिर उनका गुस्सा फूटा। उन्होंने विपक्ष और अन्य पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्ट आत्माएं किसी के भी शरीर में घुसकर गलत काम करवाती हैं, लेकिन मेरा नाम भी अनिल विज है। जैसे महावीर का नाम लेने से भूत-पिशाच भाग जाते हैं वैसे ही अनिल विज का नाम सुनकर भी बुरी आत्माएं चली जाती हैं। कुछ दुष्ट आत्माओं ने हमें चुनाव में नुकसान पहुंचाने के लिए विकास कार्य रोक दिए थे। अगर यह कार्य रोके नहीं होते तो अब तक यह धर्मशालाएं बनकर तैयार भी हो गईं होती और आज हम इनका उद्घाटन करते। 
विज्ञापन


विज ने यह बात कलरहेड़ी गांव में धर्मशाला के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यहां पर एक अच्छी धर्मशाला बनाई जाएगी और यदि और भी धनराशि लगानी होगी तो लगाई जाएगी। विज ने अंबाला छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से पांच कम्युनिटी सेंटरों व धर्मशालाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन




इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास
कलरहेड़ी में 25 लाख रुपये की लागत से कश्यप धर्मशाला, नग्गल में 65 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर, करधान में 25 लाख की लागत से कम्युनिटी सेंटर, खोजकीपुर में 25 लाख  की लागत से हरिजन धर्मशाला और रामपुर सरसेहड़ी में 25 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान पहुंचाने वालों को जनता ने सिखाया सबक
विज ने कहा कि किसी के करने से कुछ नहीं होता, लोगों को इस बात को मानना चाहिए अगर कर सकते हो तो कुछ भले का काम करो। यह धर्मशाला चुनाव से पहले ही मंजूर हो गई थी और इसके अलावा नौ धर्मशालाएं और भी चुनाव से पहले मंजूर हो गई थी, टेंडर भी हो गए थे, वर्क भी अलाट हो गए थे लेकिन कुछ दुष्ट आत्माओं ने हमें चुनाव में नुकसान पहुंचाने के लिए यह कार्य रोक दिए थे। हमें नुकसान पहुंचाने वालों को जनता ने अच्छा सबक सिखाया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed