फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij hits back at statement of Rahul Gandhi on Savarkar

सावरकर पर राहुल के बयान पर विज का जवाब: सेलुलर जेल में 10 साल रहे थे सावरकर, 10 दिन रहकर दिखाएं राहुल

Sat, 19 Nov 2022 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 12:01 AM IST
सार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेसी नेता के बयान पर पलटवार किया है। विज बोले कि वीर सावरकर जैसा देशभक्त युगों-युगों में एकबार ही पैदा होता है।

विज्ञापन
Anil Vij hits back at statement of Rahul Gandhi on Savarkar
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से वीर सावरकर पर दिए गए बयान के बाद शुक्रवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अण्डमान-निकोबार की सेलुलर जेल में वीर सावरकर 10 साल रहे थे, उसमें राहुल गांधी 10 दिन रहकर दिखा दें। इसके बाद वह वीर सावरकर पर कोई टिप्पणी करें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जैसा देशभक्त युगों-युगों में एकबार ही पैदा होता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत ने वीर सावरकर को सेलुलर जेल में डाल दिया था, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे की शक्ल भी नहीं देख सकता। ऐसे में यह सवाल उठाना कि वो अंग्रेजों से मिले थे, गलत है।
विज्ञापन


विदित हो कि बीते रोज महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी। जेल में रहने के दौरान उन्होंने माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी और भारतीय नेताओं को धोखा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed