फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij expressed grief over the New Delhi railway station accident

Delhi Stampede:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 18 लोगों की मौत पर अनिल विज ने जताया दुख, बोले-दोषी बक्शे नहीं जाएंगे

Sun, 16 Feb 2025 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 04:25 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुए हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इस हादसे पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे के दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
Anil Vij expressed grief over the New Delhi railway station accident
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गहरा दुख जताया है और हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्हें विश्वास है कि जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा और जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हुई उसे बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


विज रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर मेयर का चुनाव कांग्रेस अपने सिंबल पर लड़ने की बात कह रही है, इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पार्टी मुकाबला नहीं कर सकती, चाहे ये सिंबल डाल कर आए या फिर बिना सिंबल के आ जाएं। किसी भी प्रकार से आ जाएं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। अभी तक वो अपना विधायक दल का नेता नहीं चुन पाए। उन्होंने कांग्रेस को जीरो बटा जीरो सीटें आने का दावा किया, वहीं उन्होंने निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया।
विज्ञापन


डिपोर्ट करते हुए मानवीय अधिकारों का रखें ध्यान
पंजाब के मंत्री धालीवाल के बयान कि अमरीका से डिपोर्ट होकर भारतीय के लिए अच्छी बस भेजनी चाहिए थी, पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है कि किसने क्या कहा लेकिन वह विभाग से पता करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि किसी भी देश कि मर्जी है कि वो अवैध तरीके से आए लोगों को रखे या न रखे। मगर डिपोर्ट करते हुए मानवीय अधिकारों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed