{"_id":"648b17e2f967bc8ec70ae143","slug":"anil-vij-counterattack-on-statement-of-former-cm-of-rising-inflation-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम के महंगाई बढ़ने के बयान पर विज का पलटवार, बोले- हुड्डा आंकड़े देखकर दें बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम के महंगाई बढ़ने के बयान पर विज का पलटवार, बोले- हुड्डा आंकड़े देखकर दें बयान
Thu, 15 Jun 2023 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:23 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस के दो गुट बनने पर गृह मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि इनका ब्लड ग्रुप एक ही है, अब यह आपस में या फिर विरोधियों के साथ गोला-बारूद के साथ लड़ते हैं।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के महंगाई दर बढ़ने के बयान पर पलटवार करते हुए वीरवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज प्राइस इंडेक्स सबसे निम्न स्तर पर आ गया है मगर हुड्डा को कौन समझाए। हुड्डा साहब के आंकड़ों का पैमाना क्या है। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब से वह कहेंगे कि आंकड़ों को पहले देख लिया करें, आज भी महंगाई दर माइनस में जा रही है।
विज्ञापन
किसानों के संदर्भ में दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विज ने कहा कि जिसके मन में बेईमानी होती है उसको सब जगह बेईमानी नजर आती है। हमने पूरी ईमानदारी के साथ किसानों के साथ समझौता किया। दीपेंद्र ने आरोप लगाए थे कि सूरजमुखी फसल को लेकर किसानों से किया वादा सरकार ईमानदारी से निभाए।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस के दो गुट बनने पर गृह मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि इनका ब्लड ग्रुप एक ही है, अब यह आपस में या फिर विरोधियों के साथ गोला-बारूद के साथ लड़ते हैं। इनका इतिहास व संस्कृति एक ही है।
विज्ञापन