फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij called Surjewala wolf, Women Commission served notice to Randeep

अनिल विज ने सुरजेवाला को कहा भेड़िया: महिला आयोग ने रणदीप को थमाया नोटिस, पंचकूला में देना होगा स्पष्टीकरण

Thu, 04 Apr 2024 03:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 Apr 2024 03:56 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर शुरू हो चुका है। इस कड़ी में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मथुरा से सांसद हेमामालिनी पर अभद्र दिप्पणी कर दी। जिसके लिए महिला आयोग ने उन्हें नोटिस दिया है।

विज्ञापन
Anil Vij called Surjewala wolf, Women Commission served notice to Randeep
पूर्व मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और अदाकारा हेमामालिनी पर दिया बयान अब सियासी रूप से नया विवाद खड़ा कर रहा है। इस मामले में वीरवार को एक तरफ तो महिला आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुरजेवाला को नोटिस थमाया है। वहीं हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को भेड़िया तक कह दिया।  

विज्ञापन


विज्ञापन


विज ने कहा कि सुरजेवाला का हेमामालिनी के बारे में ब्यान देना, कोई नई बात नहीं हैं, ये कांग्रेस का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया ने भी कंगना रनौत के बारे में भी ऐसी ही टिप्पणी की थी। विज ने पत्रकारों से बात करते हुए यह जवाब दिया। विज ने कहा कि इनके (कांग्रेस) पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने एक पुस्तक दी इनसाइडर लिखी थी, उस पुस्तक में इनका (कांग्रेस) महिलाओं के प्रति क्या विचार व दृष्टिकोण है, के 767 नंबर पेज पर साफ-साफ लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इनकी (कांग्रेस) सोच सुधारनी पड़ेगी और इसके लिए कुछ न कुछ करना पड़ेगा, अगर इस प्रकार के भेड़िए इस तरह की बातें करते हैं। इतना ही नहीं विज ने नाराजगी दिखाते हुए कहा कि सुरजेवाला को मैं बता दूं कि क्या इनकी विचारधारा और क्या सोच है इनके पिता की एक वीडियो वायरल हुई थी उसको निकाल कर देख लो, तो इनकी सोच पता चल जाएगा।




मुझे लगा कि सुरजेवाला एक सभ्य व्यक्ति हैं, मगर ऐसी बात कर दी: भाटिया
वहीं दूसरी तरफ एक मामले की जांच करने अंबाला पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला को हमने नोटिस दिया है। नोटिस की एक कॉपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को भी भेजी गई है। इस नोटिस के माध्यम से सुरजेवाला को 9 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे पंचकूला स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

उन्होंने कहा कि एक महिला ने हाल ही में हिमाचल में कंगना रनौत पर टिप्पणी की। क्या एक लड़की या महिला के साथ होना चाहिए। मुझे लगा कि सुरजेवाला एक सभ्य व्यक्ति हैं, मगर वह ऐसी बात करें यह पता नहीं था। एक महिला के प्रति एेसी टिप्पणी गलत है। रेणु भटिया ने यह भी कहा कि सुरजेवाला महिलाओं को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे। उन्हें अफसोस है कि कांग्रेस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं दूसरी तरफ परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि ऐसा बयान कांग्रेस की मानसिकता को दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed