फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Angry people expressed anger outside SDM office for not being spot on

निशानदेही न होने पर भड़के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Angry people expressed anger outside SDM office for not being spot on
अंबाला। छावनी के एसडीएम कार्यालय के बाहर गांव कलरेहड़ी से आए आठ परिवारों के लोगों ने जमीन की निशानदेही न होने पर रोष जताया। एसडीएम ने समस्या सुनने के बाद 4 मई को संबंधित कानूनगो आदि अधिकारियों की बैठक बुलाकर मामले की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग घर लौट गए।
विज्ञापन

कलरेहड़ी निवासी सतीश कुमार, छोटू राम, अमरजीत सिंह, मलकीत सिंह, देवराज, सोमी देवी, सोना देवी, देबो देवी, उर्मिला देवी ने रोष जताते हुए कहा कि करीब 50 साल पहले सरकार की तरफ से नौ परिवारों को सात मरले जमीन दी गई थी। इसमें से कुछ जमीदारों ने आठ परिवार की करीब आठ मरले जमीन पर खेती करके उस पर कब्जा किया हुआ है। वे जमीन छुड़वाने के लिए निशानदेही करवाना चाहते हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह उपायुक्त अंबाला विक्रम सिंह से मुलाकात करने के बाद परिवार छावनी के एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां सुनवाई न होने के बाद वे जमीन पर बैठ गए और रोष जताया। परिवारों का कहना है कि उस जमीन पर उनका हक है और उसकी निशानदेही जल्द से जल्द करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed