{"_id":"677841518b477ec5dc098715","slug":"anganwadi-workers-again-raised-their-voice-on-their-demands-ambala-news-c-36-1-ame1006-135430-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मांगों पर फिर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मांगों पर फिर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मांगाें के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान जिले भर के सभी ब्लॉक की वर्कर्स और सहायक पहुंची थी।
धरने के बाद पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम पूजा को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान अनुपमा ने बताया कि सरकार वायदे करके भी हमें अनदेखा कर रही है जबकि वे अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती वे इसी प्रकार अपने धरने प्रदर्शन जारी रखेंगी।
वर्कर्स ने कहा कि इन दिनों सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। इसके बाद भी उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पड़ रहे हैं। जबकि यहां पर बच्चों के लिए पुख्ता इंतजाम भी नहीं है।
विज्ञापन
कई केंद्रों में बिजली पानी और शौचालय की भी सुविधा नहीं है, लेकिन इसके बाद भी विभाग उनकी मांगों को अनदेखा कर रहा है। उनकी मांग है कि सर्दियों की छुट्टियों में स्कूलों की तरह ही आंगनबाड़ी भी बंद होनी चाहिए। लंबे समय से भवनों की रिपेयर भी नहीं हुई है। संवाद